आसनसोल के बर्नपुर में AB टाइप दुर्गापूजा की खूंटी पूजा, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने लिया हिस्सा; चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों पर दिया बयान
आसनसोल- आसनसोल के बर्नपुर स्थित एबी टाइप दुर्गापूजा कमेटी की ओर से आज को खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। राज्य की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामलों की मंत्री अग्निमित्रा पाल शामिल हुईं। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न हुई। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन सिंह समेत पूजा कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सभी विभागों को अगले तीन महीनों में लंबित कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सर्वेक्षण का काम भी जारी रहेगा। पिछले वर्षों में लोगों में विकसित हुई कुछ गलत आदतों को बदलने में समय लगेगा, लेकिन व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष के आरोपों के संबंध में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने संविधान के अनुरूप चुनाव कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे राज्यों में विपक्ष को चुनाव परिणाम स्वीकार्य होते हैं, लेकिन बंगाल में भाजपा की सफलता पर सवाल उठाए जाते हैं।
आसनसोल के बर्नपुर में AB टाइप दुर्गापूजा की खूंटी पूजा, मंत्री अग्निमित्रा पाल ने लिया हिस्सा; चुनाव आयोग पर विपक्ष के आरोपों पर दिया बयान
Reviewed by Bengal Media
on
September 24, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
September 24, 2026
Rating:

No comments: