Bengal Media

"Your Voice, Your News"

डिजिटल युग में भी पुस्तकों की प्रासंगिकता बरकरार: रानीगंज पुस्तक मेला–2026 का उद्घाटन

रानीगंज: रानीगंज सियारशोल राजबाड़ी मैदान में आयोजित रानीगंज पुस्तक मेला–2026 का उद्घाटन गुरुवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। उद्घाटन संयुक्त रूप से आसनसोल के जिला शासक एस. पन्ना बलम विधायक तापस बनर्जी, काजी नजरुल इस्लाम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उदय बंद्योपाध्याय, आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमानंद जी महाराज एवं आसनसोल नगर निगम के अध्यक्ष अमरनाथ चटर्जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने एक पुस्तक का विमोचन भी किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिला शासक एस. पन्ना बलम ने कहा कि पुस्तक मनुष्य की सच्ची मित्र होती है, क्योंकि जब सभी साथ छोड़ देते हैं तब पुस्तक ही सहारा बनती है। उन्होंने मोबाइल और सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताते हुए कहा कि पुस्तकों से दूरी समाज के लिए अच्छा संकेत नहीं है, इसलिए रोजमर्रा के जीवन में पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करना जरूरी है।
कुलपति प्रो. संदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि शिक्षा से रोजगार मिलता है, जबकि दीक्षा से आत्मिक उन्नति होती है। उन्होंने बताया कि राजबाड़ी मैदान की मिट्टी में काजी नजरुल इस्लाम की स्मृतियां आज भी जीवंत हैं, जिन्हें पुस्तकों के माध्यम से संजोया जा सकता है। वहीं स्वामी सोमानंद जी महाराज ने कहा कि जैसे योग और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है, वैसे ही पुस्तक अध्ययन से मन स्वस्थ और सशक्त बनता है।
मेला समिति ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पुस्तक मेला आने और पुस्तकें खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि भले ही कोई स्वयं न पढ़ पाए, लेकिन घर में रखी पुस्तकें अतिथियों और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए प्रेरणा बनती हैं। विधायक तापस बनर्जी ने कहा कि आज के डिजिटल युग में भी पुस्तकों की प्रासंगिकता बनी हुई है और लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। 
उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष मेले में 48 पुस्तक स्टॉल सहित लगभग 50 अन्य स्टॉल लगाए गए हैं, जहां दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि रानीगंज पुस्तक मेला–2026 आम जनता के लिए 16 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात 9:30 बजे तक खुला रहेगा। मेले में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।
डिजिटल युग में भी पुस्तकों की प्रासंगिकता बरकरार: रानीगंज पुस्तक मेला–2026 का उद्घाटन डिजिटल युग में भी पुस्तकों की प्रासंगिकता बरकरार: रानीगंज पुस्तक मेला–2026 का उद्घाटन Reviewed by Bengal Media on January 16, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.