ट्यूटर ने मासूम बच्चे की निर्ममता पूर्वक की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर आरोपी शिक्षक फरार, बाद में थाने में किया सरेंडर
जामुडिया (संजीत मोदी) : सोशल मीडिया मे एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो मे एक होम ट्यूटर एक बच्चे को बेरहमी से पीटता हुआ दिख रहा है। सूत्रों से पता चला है यह वीडियो जामुड़िया विधानसभा के जामबाद ईलाके का है। जामबाद के रहने वाले रबि माझी जिसके बेटे नाम चन्दन माझी है जो परासिया का रहने वाला पेशे से एक ड्राइवर और होम ट्युशन पढ़ाने का काम करता है। बच्चे की उम्र सात वर्ष है और उसको बेरहमी से पीटा जा रहा है। सोशल मीडिया मे वायरल होते ही शिक्षक नीरज बर्णवाल अपना मोबाइल फोन को स्वीच आफ कर दिया है और घर से भाग गया। बाद में उसने जामुड़िया थाना मे आत्मसमर्पण कर दिया।
जानकारी के अनुसार नीरज बर्णवाल अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ से जुड़ा हुआ है। इस संस्था के निर्देशक सुजीत मोदी है जो विभिन्न जगहों मे जाकर अशोक स्तंभ लगा मुहर दिखाकर अवैध वसुली करते हैं। नीरज बर्णवाल अपने दुपहिया वाहन में अशोक स्तंभ लगाकर रोब दिखाता है जिससे भयभीत होकर लोग चुप रहते हैं। विगत कुछ दिन पहले नीरज बर्णवाल के द्वारा सायबर फ्राड किया गया जिसमे वो फरार हो गया था। आदतन नीरज बर्णवाल अपने क्षेत्र में सायबर फ्राड सहित अवैध वसुली के लिए जाने जाते हैं। कुछ दिन पहले आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आदेश पर उखड़ा आउट पोस्ट मे तत्कालीन प्रभारी मोईनुल हक के द्वारा जांच कर सख्त हिदायत दी गई थी। अखिल भारतीय मजदूर कल्याण संघ अशोक स्तंभ का उपयोग नही कर सकती। अब कानून ऐसे व्यक्ति पर क्या कार्रवाई करती है और उसे क्या सजा देती है। यह समय बताएगा, लेकिन समाज मे ऐसे राक्षस को कठोर दंड मिलना चाहिए जिससे एक उदाहरण प्रस्तुत हो।
ट्यूटर ने मासूम बच्चे की निर्ममता पूर्वक की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर आरोपी शिक्षक फरार, बाद में थाने में किया सरेंडर
Reviewed by Bengal Media
on
December 24, 2025
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
December 24, 2025
Rating:

No comments: