Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जयदेव मेले के लिए अस्थायी पुल की मांग को लेकर कांकसा बीरभूम सीमा पर जयदेव सेतु जाम, 5 घंटे ठप रहा दो जिलों का आवागमन











दुर्गापुर- दुर्गापुर के कांकसा इलाके में जयदेव मेले से पहले अस्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर बुधवार को बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। 
कांकसा के विद बिहारी और आसपास के इलाकों के लोगों ने बीरभूम और पश्चिम बर्दवान को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण जयदेव सेतु को जाम कर दिया। इस अवरोध के कारण करीब 5 घंटे तक दो जिलों के बीच यातायात पूरी तरह ठप रहा।
जानकारी के अनुसार, जयदेव मेले से पहले अजय नदी पर अस्थायी पुल बनाने का काम शुरू हुआ था, ताकि कांकसा (दुर्गापुर) और बीरभूम के इलामबाजार के बीच आवागमन सुचारु रहे। लेकिन मंगलवार शाम को सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा अचानक निर्माण कार्य बंद कर दिए जाने का आरोप लगने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया।
इसके विरोध में बुधवार सुबह से ही प्रदर्शनकारियों ने जयदेव सेतु को घेर कर धरना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ बहस और हाथापाई की भी खबर है। हालात काबू में करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल और कॉम्बैट फोर्स को मौके पर तैनात किया गया।
लगातार पांच घंटे तक चले इस जाम से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंततः कांकसा ब्लॉक प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अवरोध हटा लिया।
स्थानीय निवासी भगीरथ घोष और जयदीप बंद्योपाध्याय ने चेतावनी दी है कि यदि अस्थायी पुल का काम फिर से बंद हुआ तो वे दोबारा आंदोलन और सड़क जाम करेंगे।
इस मामले पर कांकसा पंचायत समिति के कार्याध्यक्ष नवकुमार सामंत ने कहा इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। अस्थायी पुल का काम पूरा हो,इस पर प्रशासन नजर रख रहा है।
वहीं कांकसा के एसीपी राजकुमार मालाकार ने बताया स्थानीय लोगों को आश्वासन देने के बाद जाम हटा लिया गया है। अस्थायी पुल के निर्माण को लेकर ब्लॉक प्रशासन मामले को देख रहा है।
फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन जयदेव मेले से पहले अस्थायी पुल का निर्माण प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।
जयदेव मेले के लिए अस्थायी पुल की मांग को लेकर कांकसा बीरभूम सीमा पर जयदेव सेतु जाम, 5 घंटे ठप रहा दो जिलों का आवागमन जयदेव मेले के लिए अस्थायी पुल की मांग को लेकर कांकसा बीरभूम सीमा पर जयदेव सेतु जाम, 5 घंटे ठप रहा दो जिलों का आवागमन Reviewed by Bengal Media on January 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.