Bengal Media

"Your Voice, Your News"

बाराबनी में परिवर्तन संकल्प यात्रा: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का तृणमूल पर तीखा हमला

बाराबनी: केंद्रीय भाजपा राज्य मंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार के नेतृत्व में आज बाराबनी के पानुड़िया फुटबॉल मैदान के सामने आसनसोल जिला भाजपा संगठन की ओर से परिवर्तन संकल्प यात्रा और जनसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में स्वयं केंद्रीय प्रतिमंत्री डॉ. सुकांत मजूमदार उपस्थित रहे।
सभा से पहले डॉ. मजूमदार ने पानुड़िया हाटतला से सभा स्थल तक पैदल मार्च कर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जोश भरा। इसके बाद सभा मंच से उन्होंने तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व पर कड़े शब्दों में हमला बोला।
डॉ. सुकांत मजूमदार ने कहा कि स्थानीय विधायक विधान उपाध्याय और असित सिंह की वजह से भाजपा यहां कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकी, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने साहस के साथ संगठन का काम लगातार जारी रखा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि आगामी चुनाव में बंगाल से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंका जाए और पूरी तरह साफ किया जाए।
इस कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष देवतनु भट्टाचार्य,आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल,केशव पोद्दार,कृष्ण प्रसाद, अरिजीत राय,आशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभा के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।
बाराबनी में परिवर्तन संकल्प यात्रा: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का तृणमूल पर तीखा हमला बाराबनी में परिवर्तन संकल्प यात्रा: केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार का तृणमूल पर तीखा हमला Reviewed by Bengal Media on January 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.