Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में ED की बड़ी कार्रवाई, उद्योगपति अजय कयाल के ठिकानों पर तड़के छापा

रानीगंजः पश्चिम बंगाल में खाद्य अनाज कारोबारियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार तड़के ED की टीम ने रानीगंज के प्रमुख उद्योगपति और चावल व्यापारी अजय कयाल के आवास व व्यवसायिक परिसरों पर अचानक छापेमारी की।
सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब 5 बजे ED अधिकारियों की एक बड़ी टीम चार वाहनों में सवार होकर एमएसबी रोड स्थित कयाल निवास पहुंची। इस दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि अजय कयाल रानीगंज के एक प्रतिष्ठित व्यापारिक परिवार से जुड़े हैं। उनके पिता भगवती कयाल क्षेत्र में चावल व्यापार के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। अजय कयाल ने अपने दिवंगत भाई संजय कयाल के साथ मिलकर इस पारिवारिक कारोबार को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैलाया।
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, अजय कयाल की कई फूड सप्लाई कंपनियां हैं। ED की यह कार्रवाई कथित तौर पर संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, विदेशी व्यापार में अनियमितताओं और अन्य राज्यों, खासकर नागालैंड के व्यापारियों के साथ कारोबारी संबंधों की जांच को लेकर की जा रही है।
फिलहाल ED की टीम विभिन्न दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच में जुटी हुई है। इस मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
रानीगंज में ED की बड़ी कार्रवाई, उद्योगपति अजय कयाल के ठिकानों पर तड़के छापा रानीगंज में ED की बड़ी कार्रवाई, उद्योगपति अजय कयाल के ठिकानों पर तड़के छापा Reviewed by Bengal Media on April 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.