रानीगंज : रानीगंज के जाने-माने कराटे प्रशिक्षक मिहिर बाग का रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। घटना की खबर फैलते ही रानीगंज समेत पूरे रानीगंज क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिहिर बाग अपने परिवार के साथ दीघा से लौट रहे थे। उनके कराटे प्रशिक्षण केंद्र के छात्र-छात्राएं समर कैंप के लिए दीघा गए थे और सभी विद्यार्थी बस से वापस आ रहे थे, जबकि मिहिर बाग अपने परिवार के साथ निजी कार से लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि बांकुड़ा जिले के पास अचानक चालक को नींद आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार मिहिर बाग, उनकी पत्नी, बेटी और सास गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत बांकुड़ा सम्मिलनी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मिहिर बाग ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों का इलाज जारी है।
मिहिर बाग रानीगंज में क्योकुशीन कायकान कराटे प्रशिक्षण के लिए एक जाना-पहचाना नाम थे। उन्होंने वर्षों तक हजारों बच्चों और युवाओं को कराटे का प्रशिक्षण दिया। उनके कई शिष्य विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल कर चुके हैं, वहीं कई प्रशिक्षु आज खुद अपने कराटे सेंटर चलाकर रोजगार भी कर रहे हैं।
उनके निधन से खेल जगत, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।
रानीगंज के प्रसिद्ध कराटे प्रशिक्षक मिहिर बाग की सड़क हादसे में निधन , इलाके में शोक की लहर
Reviewed by Bengal Media
on
May 23, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
May 23, 2026
Rating:

No comments: