Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा में रानीगंज के उमंग भूत ने किया कमाल, राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान


रानीगंज (अनूप जोशी): पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE) 2026 के परिणाम में रानीगंज के छात्र उमंग भूत ने शानदार सफलता हासिल करते हुए पूरे राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। उसकी इस उपलब्धि से रानीगंज का नाम पूरे राज्य में गौरवान्वित हुआ है।
उमंग, रानीगंज के डाक विभाग के एजेंट अमित भूत के पुत्र हैं। 24 मई को आयोजित हुई इस परीक्षा में राज्यभर से दो लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उमंग ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य की मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल किया।
जानकारी के अनुसार, उमंग भुत ने रानीगंज के एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल से कक्षा 12 तक की पढ़ाई की। इसके बाद वह दुर्गापुर के एक निजी विद्यालय में दाखिल हुआ और साथ ही एक निजी कोचिंग संस्थान से भी तैयारी करता रहा। उसकी मेहनत और लगन का परिणाम आज पूरे राज्य के सामने है।
अपनी सफलता पर उमंग भुत ने बताया कि उसने पढ़ाई के लिए कोई निश्चित समय तय नहीं किया था। जब भी उसका मन करता, वह पढ़ाई में जुट जाता था। उसका सपना भविष्य में आईआईटी खड़गपुर से उच्च शिक्षा प्राप्त करने का है।
उमंग की इस ऐतिहासिक सफलता से उसके माता-पिता बेहद खुश और भावुक हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की मेहनत पर भरोसा था, लेकिन राज्य में तीसरा स्थान मिलने की खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती।
कोयलांचल क्षेत्र रानीगंज के इस होनहार छात्र की उपलब्धि पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है और लोग उसे बधाई दे रहे हैं।
जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा में रानीगंज के उमंग भूत ने किया कमाल, राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा में रानीगंज के उमंग भूत ने किया कमाल, राज्य में हासिल किया तीसरा स्थान Reviewed by Bengal Media on June 18, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.