Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में गूंजा ‘बोल बम’, 100 से अधिक नन्हे कांवड़ियों ने निकाली बाल कांवड़ यात्रा

रानीगंज: सावन मास के पावन अवसर पर बुधवार को मारवाड़ी युवा मंच रानीगंज शाखा की ओर से भव्य बाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। कालीतल्ला से शुरू हुई इस यात्रा में 100 से अधिक छोटे-छोटे बच्चे केसरिया वस्त्र धारण कर कंधे पर कांवड़ लेकर शामिल हुए। बच्चों के ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा रानीगंज शिवमय नजर आया।
बाल कांवड़ यात्रा कालीतल्ला से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए एनएसबी रोड स्थित श्री नागेश्वर शिव मंदिर पहुंची, जहां नन्हे कांवड़ियों ने श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का जलाभिषेक किया।
यात्रा के दौरान सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने नन्हे कांवड़ियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने बच्चों के लिए चाय, बिस्कुट और अन्य सेवा सामग्री की व्यवस्था की। पूरे यात्रा मार्ग का माहौल ऐसा दिखाई दे रहा था, मानो भगवान शिव की बारात निकल रही हो।
केसरिया वस्त्रों में सजे 100 से अधिक बच्चों की टोली और उनके हाथों में कांवड़ का दृश्य लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। श्रद्धालु बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके स्वागत में पलकें बिछाए नजर आए।
इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच की सदस्यों तथा देवी शक्ति की सदस्यों ने हाथों में कांवड़
लेकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया और पूरी यात्रा में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलती रहीं। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से जगह-जगह पुष्पवर्षा और सेवा का सिलसिला जारी रहा।
बाल कांवड़ यात्रा ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ रानीगंज में सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना की भी सुंदर मिसाल पेश की। नन्हे कांवड़ियों की श्रद्धा, उत्साह और ‘बोल बम’ के जयकारों ने सावन के इस पावन अवसर को यादगार बना दिया।
रानीगंज में गूंजा ‘बोल बम’, 100 से अधिक नन्हे कांवड़ियों ने निकाली बाल कांवड़ यात्रा रानीगंज में गूंजा ‘बोल बम’, 100 से अधिक नन्हे कांवड़ियों ने निकाली बाल कांवड़ यात्रा Reviewed by Bengal Media on August 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.