Bengal Media

"Your Voice, Your News"

बांसड़ा मोड़ में गूंजा 'कबड्डी' का जोश, मारवाड़ी युवा मंच 'देवी शक्ति' ने कराया महिला टूर्नामेंट, दुर्गा वॉरियर्स बनी चैंपियन

रानीगंज : महिलाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनमें आत्मविश्वास व टीम भावना विकसित करने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच की लेडीज विंग "देवी शक्ति" द्वारा बांसरा मोड़ स्थित टर्फ ग्राउंड में भव्य महिला कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का उत्साह और दर्शकों का जोश देखने लायक रहा।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निमचा फाड़ी की प्रभारी नसरीन सुल्ताना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह की शुरुआत 'वंदे मातरम्' और सूर्य नमस्कार के साथ हुई, जिसके बाद कबड्डी के रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला शुरू हुआ।
प्रतियोगिता में काली किलर्स, दुर्गा वॉरियर्स और शक्ति स्क्वाड नामक तीन टीमों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने शानदार रेड और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
फाइनल मुकाबले में दुर्गा वॉरियर्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि काली किलर्स उपविजेता रही। विजेता टीम को मुख्य अतिथि नसरीन सुल्ताना ने ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का संचालन आसनसोल से आई महिला रेफरी के मार्गदर्शन में हुआ, जिनकी निष्पक्ष और कुशल रेफरिंग की सभी ने सराहना की।
इस अवसर पर देवी शक्ति की सह अध्यक्ष दीप्ति सराफ ने कहा कि खेल महिलाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र की तरह खेलों में भी आगे बढ़ना चाहिए।
उपाध्यक्ष शिखा सराफ और प्रोजेक्ट चेयरपर्सन स्नेह पोद्दार ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, ताकि महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिल सके।
प्रतिभागियों ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूल के दिनों के बाद पहली बार उन्हें कबड्डी खेलने का अवसर मिला, जिससे उन्हें अपनी शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का एहसास हुआ।
समापन समारोह में ट्रॉफी वितरण, पुरस्कार सम्मान, देशभक्ति गीतों और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आयोजन का समापन हुआ। बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों और महिलाओं ने देवी शक्ति की इस अनूठी पहल की जमकर सराहना करते हुए इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम बताया।
बांसड़ा मोड़ में गूंजा 'कबड्डी' का जोश, मारवाड़ी युवा मंच 'देवी शक्ति' ने कराया महिला टूर्नामेंट, दुर्गा वॉरियर्स बनी चैंपियन बांसड़ा मोड़ में गूंजा 'कबड्डी' का जोश, मारवाड़ी युवा मंच 'देवी शक्ति' ने कराया महिला टूर्नामेंट, दुर्गा वॉरियर्स बनी चैंपियन Reviewed by Bengal Media on July 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.