रानीगंज में पीएम मोदी का जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया गया, जोड़ा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारा
रानीगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रानीगंज में भाजपा नेता समसेर सिंह के नेतृत्व में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जोड़ा महादेव मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
इस दौरान मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में केक काटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। उपस्थित लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और निरंतर सफलता की कामना की।
कार्यक्रम में जोड़ा महादेव मंदिर के मुख्य पुजारी भूवोदेव गिरी महाराज की मौजूदगी रही। वहीं पंचायत सदस्य बादशाह चटर्जी, विश्वजीत गोराई, तेजप्रताप, नीरज दुबे, रंजीत सिंह, आनंद चौरसिया, भीम चौरसिया, अजय सिंह उर्फ बुम्बा, नितीश सिन्हा और अनिर्वान मुखर्जी सहित भाजपा के कई सदस्य एवं समर्थक उपस्थित रहे।
आयोजकों के अनुसार, प्रधानमंत्री के जन्मदिन को धार्मिक आयोजन के साथ-साथ सेवा कार्य के रूप में मनाते हुए लोगों के बीच सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश देने का प्रयास किया गया।
रानीगंज में पीएम मोदी का जन्मदिन विशेष अंदाज में मनाया गया, जोड़ा महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारा
Reviewed by Bengal Media
on
September 17, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
September 17, 2026
Rating:

No comments: