Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में पूर्व प्रिंसिपल के घर चोरी का खुलासा, दो कुख्यात चोर गिरफ्तार

रानीगंज- रानीगंज थाना प्रभारी विकास दत्ता ने आज रानीगंज थाने में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान 10 दिसंबर 2025 को हुई एक बड़ी चोरी की घटना का खुलासा किया। यह चोरी रानीगंज वार्ड संख्या 93 के स्कूल पाड़ा इलाके में स्थित टीडीबी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. निपनकर हाजरा के आवास में हुई थी।
थाना प्रभारी ने बताया कि डॉ. निपनकर हाजरा इलाज के सिलसिले में दक्षिण भारत गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने अपने घर में चोरी होने की जानकारी पाई, जिसके बाद रानीगंज थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू की।
जांच के दौरान रानीगंज थाना के दो अधिकारियों को इस केस की जिम्मेदारी सौंपी गई। जांच में पुलिस को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल का सुराग मिला, जो एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड थी। जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि उस महिला का बेटा एक कुख्यात अपराधी है, जिस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आसनसोल के रेल पार इलाके से मोहम्मद आसिफ और टीपू नामक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ की गई और चार दिनों की पुलिस रिमांड ली गई। इस दौरान आरोपियों के पास से चोरी किए गए कई सोने-चांदी के गहने और कुछ नकद रुपये बरामद किए गए।
विकास दत्ता ने बताया कि डॉ. हाजरा के घर से चोरी की गई नकदी का एक बड़ा हिस्सा आरोपियों ने नशे में खर्च कर दिया था। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और नशे के आदी हैं।
थाना प्रभारी ने यह भी जानकारी दी कि चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है। रानीगंज पुलिस की इस सफलता से इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है।
रानीगंज में पूर्व प्रिंसिपल के घर चोरी का खुलासा, दो कुख्यात चोर गिरफ्तार रानीगंज में पूर्व प्रिंसिपल के घर चोरी का खुलासा, दो कुख्यात चोर गिरफ्तार Reviewed by Bengal Media on January 24, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.