रानीगंज: रानीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पिछले विधानसभा चुनाव में रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. बिजन मुखर्जी ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की। शनिवार को रानीगंज के एन.एस.बी रोड स्थित शनि मंदिर के पास जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोग पहुंचे। डॉ. बिजन मुखर्जी ने स्वयं उपस्थित रहकर लोगों को कंबल वितरित किए और उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान स्थानीय लोगों और समर्थकों की भी अच्छी खासी मौजूदगी देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मुखर्जी ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मदद पहुंचाना ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों को कंबल देना सिर्फ सहायता नहीं बल्कि मानवीय कर्तव्य है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि डॉ. बिजन मुखर्जी हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं और जरूरत के समय लोगों के साथ खड़े नजर आते हैं। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ झलक रही थी।
जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने डॉ. बिजन मुखर्जी, शनि मंदिर के पास किया कंबल वितरण
Reviewed by Bengal Media
on
January 31, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
January 31, 2026
Rating:

No comments: