Bengal Media

"Your Voice, Your News"

होली को लेकर रानीगंज थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर सख्ती के निर्देश










रानीगंज: रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को रानीगंज थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
रानीगंज थाना द्वारा आयोजित इस समन्वय बैठक में ACP सेंट्रल-2 विमान कुमार मिर्धा, रानीगंज थाना प्रभारी अमित कुमार महापात्र,बल्लवपुर फाड़ी प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी तथा दमकल विभाग के अधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक का प्रमुख उद्देश्य होली के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना था।
बैठक में विभिन्न वार्डों के पार्षदों और समाजसेवियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और संवेदनशील इलाकों की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी, ताकि समय रहते आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की जा सके। वहीं रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों सहित कई प्रमुख नागरिक भी चर्चा में शामिल हुए।
ACP सेंट्रल-2 विमान कुमार मिर्धा ने स्पष्ट कहा कि उत्सव के नाम पर किसी भी प्रकार की हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
किसी भी व्यक्ति पर उसकी इच्छा के विरुद्ध जबरन रंग डालने पर कार्रवाई होगी।
सड़क पर नियमों के विरुद्ध डीजे बजता पाए जाने पर उसे तत्काल जब्त किया जाएगा।
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की विशेष गश्त बढ़ाई जाएगी।
अधिकारियों ने आम जनता से अपील की कि वे होली को आपसी सौहार्द, शांति और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी और किसी भी स्तर पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

होली को लेकर रानीगंज थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर सख्ती के निर्देश होली को लेकर रानीगंज थाना में शांति समिति की बैठक, हुड़दंगियों पर सख्ती के निर्देश Reviewed by Bengal Media on February 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.