Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में उत्तराखंड के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने शांतनु मुखर्जी के आवास पर कार्यकर्ताओं संग बैठक

रानीगंज: रानीगंज मंडल में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला जब उत्तराखंड के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत रविवार को मंडल कन्वीनर शांतनु मुखर्जी के आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुखर्जी परिवार के साथ मुलाकात कर आत्मीयता का परिचय दिया।
मंत्री के आगमन पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीण नेतृत्व ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में चार बूथों के अध्यक्ष, BLO-2, शक्ति केंद्र प्रमुख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर विश्वजीत मुखर्जी सहित क्षेत्र के कई सक्रिय नेता भी उपस्थित थे।
बैठक के दौरान मंत्री धन सिंह रावत ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया और क्षेत्र की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव को लेकर सक्रिय रहने और जनता से सीधा जुड़ाव बनाए रखने की सलाह दी।

रानीगंज में उत्तराखंड के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने शांतनु मुखर्जी के आवास पर कार्यकर्ताओं संग बैठक रानीगंज में उत्तराखंड के कैबिनेट स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने शांतनु मुखर्जी के आवास पर कार्यकर्ताओं संग बैठक Reviewed by Bengal Media on March 22, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.