पांडवेश्वर - पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल चरम पर पहुंच चुका है। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में निकले चुनाव प्रचार अभियान में हर उम्र के लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। “आठ से अस्सी”—हर वर्ग के मतदाता इस रैली में शामिल नजर आए।
लेकिन इस जनसैलाब के बीच सबसे ज्यादा चर्चा में रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग चंद्र मोहन चटर्जी, जिन्होंने अपने जोशीले संबोधन से सभी का ध्यान आकर्षित कर लिया। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका उत्साह किसी युवा से कम नहीं दिखा।
चंद्र मोहन चटर्जी ने भावुक होकर कहा,
बहुत अच्छा लगा ऐसा अच्छा लगना शायद फिर कभी नहीं होगा। विधायक चुनाव में जीत निश्चित है, मैं चाहता हूं जीत हो। उन्होंने जो काम किया है, उसका कोई जवाब नहीं। हमारी सभी जरूरतें लगभग पूरी हो चुकी हैं, अब सिर्फ घर-घर पानी की सप्लाई बाकी है, जिसका काम भी शुरू हो चुका है।
उनकी इस साफगोई और भावनात्मक अपील ने इलाके में तेजी से लोगों का ध्यान खींचा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में पेयजल, सड़क और अन्य बुनियादी सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है, जिसका श्रेय उन्होंने नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती को दिया।
भीषण गर्मी के बावजूद लोगों की उमड़ी भीड़ और वरिष्ठ नागरिकों का इस तरह का समर्थन क्या ईवीएम में भी नजर आएगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन इतना जरूर है कि पांडवेश्वर की राजनीति में नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने अपनी मजबूत पहचान बना ली है।
पांडवेश्वर में गूंजा ‘नरेंद्रनाथ’ का नाम, 85 वर्षीय बुजुर्ग के जोश ने खींचा ध्यान
Reviewed by Bengal Media
on
April 06, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
April 06, 2026
Rating:

No comments: