Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पांडवेश्वर में तृणमूल कांग्रेस के विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, प्रतिक-उर-रहमान बोले- नरेन्द्रनाथ की जीत तय

पांडवेश्वर: विधानसभा चुनाव से पहले पांडवेश्वर में तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त माहौल देखने को मिला। शनिवार को रांगामाटी और दान्य गांव में आयोजित दो विशाल जनसभा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां तृणमूल उम्मीदवार नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती के समर्थन में लोगों का जनसैलाब साफ दिखाई दिया।
इन सभा में तृणमूल के युवा नेता प्रतिक-उर-रहमान भी मौजूद रहे। उन्होंने मंच से भाजपा पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि राज्यभर में तृणमूल के प्रति लोगों का समर्थन लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा दक्षिण 24 परगना से लेकर मुर्शिदाबाद और बर्धमान तक हर जगह लोग विकास के पक्ष में खड़े हैं। पांडवेश्वर में नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती सालभर लोगों के साथ रहते हैं, इसलिए यहां जीत तय है,अब सिर्फ जीत का अंतर देखना बाकी है।
वहीं, नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ पार्टियां केवल चुनाव के समय जनता के बीच आती हैं, जबकि तृणमूल कांग्रेस पूरे साल लोगों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा जो लोग चुनाव के समय जनता को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं, उन्हें जनता ही जवाब देगी।
उन्होंने आगे कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि बंगाल के सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे विकास और सामाजिक सद्भाव के पक्ष में मतदान करें और विभाजन की राजनीति को नकार दें। साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में विकास की गति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

पांडवेश्वर में तृणमूल कांग्रेस के विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, प्रतिक-उर-रहमान बोले- नरेन्द्रनाथ की जीत तय पांडवेश्वर में तृणमूल कांग्रेस के विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, प्रतिक-उर-रहमान बोले- नरेन्द्रनाथ की जीत तय Reviewed by Bengal Media on April 11, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.