Bengal Media

"Your Voice, Your News"

प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे, जितेंद्र गोठवाल ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

आसनसोल- पश्चिम बंगाल के चुनावी महासंग्राम के बीच 9 अप्रैल को आसनसोल का ऐतिहासिक पोलो ग्राउंड राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का गवाह बनने जा रहा है। इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसे लेकर पूरे क्षेत्र में जबरदस्त उत्साह और हलचल देखने को मिल रही है।
सभा की तैयारियों को लेकर खंडार से भाजपा विधायक एवं आसनसोल चुनाव प्रभारी जितेंद्र गोठवाल ने पोलो ग्राउंड का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंच निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग और आमजन की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सख्त और स्पष्ट निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान गोठवाल ने कहा कि यह जनसभा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के विश्वास और समर्थन का विराट प्रदर्शन होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित करें और इस ऐतिहासिक रैली को अभूतपूर्व बनाएं।
भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी की यह सभा न सिर्फ आसनसोल बल्कि पूरे पश्चिम बंगाल के चुनावी माहौल को नई दिशा देगी और पार्टी के पक्ष में मजबूत जनसमर्थन तैयार करेगी।
प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे, जितेंद्र गोठवाल ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश प्रधानमंत्री की सभा को ऐतिहासिक बनाने में जुटे, जितेंद्र गोठवाल ने किया सभा स्थल का निरीक्षण, दिए अहम निर्देश Reviewed by Bengal Media on April 06, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.