Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आदिवासी इलाके में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार जनसंपर्क, विकास को लेकर बड़े वादे

रानीगंज: आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के जेमारी ग्राम पंचायत अंतर्गत छाता पाथर आदिवासी इलाके में रविवार को भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने जनसंपर्क अभियान चलाकर चुनावी माहौल गरमा दिया।
ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उन्होंने आदिवासी परिवारों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं, सुविधाओं व विकास की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और कई लोगों ने अपनी परेशानियां खुलकर सामने रखीं।
जनसंवाद के दौरान अग्निमित्रा पाल ने भरोसा दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने पर आदिवासी समुदाय के लिए विशेष योजनाएं लागू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि 4 मई के बाद राज्य में सत्ता परिवर्तन होते ही आदिवासी भाई-बहनों के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं दी जाएंगी।
इस कार्यक्रम में भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिससे पूरा इलाका चुनावी रंग में रंगा नजर आया। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस जनसंपर्क अभियान से क्षेत्र में भाजपा को मजबूती मिल सकती है।
आदिवासी इलाके में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार जनसंपर्क, विकास को लेकर बड़े वादे आदिवासी इलाके में भाजपा प्रत्याशी का जोरदार जनसंपर्क, विकास को लेकर बड़े वादे Reviewed by Bengal Media on April 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.