Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती

रानीगंज : शनिवार को पूरे शिल्पांचल सहित रानीगंज क्षेत्र में कविगुरु रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर रानीगंज के सियारसोल राजबाड़ी मोड़ स्थित कविगुरु की संगमरमर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शिल्पांचल की प्रतिष्ठित आवृत्ति प्रशिक्षण संस्था “आवृत्ति एकेडमी रानीगंज” की ओर से किया गया।
एकेडमी की तरफ से रानीगंज के पूर्व चेयरमैन अनूप मित्र, समाजसेवी प्रदीप कुमार नंदी, सलील कुमार सिन्हा, बलराम राय, शिक्षक गुणमय फौजदार, शिक्षक दुलाल कर्मकार, कवि अचिंत्य मंडल तथा आवृत्ति एकेडमी रानीगंज के कर्णधार अभिजीत दे सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कविगुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद रवींद्रनाथ ठाकुर की प्रतिमा स्थल से एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य और सुव्यवस्थित शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सियारसोल अनाथ काली मंदिर के समीप चारमाथा मोड़ तक पहुंची। शोभायात्रा के दौरान सुवर्ण जयंती मंच के निकट स्थित काजी नजरुल इस्लाम की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
आवृत्ति एकेडमी रानीगंज के कर्णधार अभिजीत दे ने बताया कि हर वर्ष संस्था की ओर से कविगुरु की जयंती को कविता और आवृत्ति के माध्यम से विशेष रूप से मनाया जाता है। पूरे दिन छात्र-छात्राओं द्वारा “कवि प्रणाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, जिससे नई पीढ़ी को साहित्य और संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।
रानीगंज में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती रानीगंज में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती Reviewed by Bengal Media on May 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.