Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पश्चिम बर्द्धमान में मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक दौरा: दुर्गापुर में हिंदुत्व को मिला नया संदेश

दुर्गापुर : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपने पहले प्रशासनिक दौरे पर पश्चिम बर्द्धमान जिले के दुर्गापुर पहुंचकर सिटी सेंटर स्थित सृजनी हॉल में अहम प्रशासनिक बैठक की। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे शहर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज रही।
मुख्यमंत्री ने एक भव्य रैली में आम जनता से सीधा संवाद किया। रैली के दौरान एक खास बात ने सभी का ध्यान आकर्षित किया, जब उन्होंने विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के जिला संगठनात्मक अध्यक्ष मनीष कुमार शर्मा को अपने साथ प्रमुख रूप से रखा।
राजनीतिक सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री का यह कदम साफ संकेत देता है कि राज्य सरकार विकास के साथ-साथ हिंदुत्व विचारधारा को भी मजबूती देने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इस घटनाक्रम को लेकर क्षेत्र के सनातनी समाज और हिंदू संगठनों में खासा उत्साह देखा गया।
स्थानीय सनातनी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के इस कदम का जोरदार स्वागत करते हुए इसे साहसिक और सकारात्मक संदेश बताया। उनका कहना है कि इससे राज्य में सनातन संस्कृति और हिंदुत्व को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस मौके पर मनीष कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय दूरदर्शी सोच का परिचायक है। उन्होंने कहा कि राज्य में सनातन संस्कृति के संरक्षण और हिंदुत्व की मजबूती के लिए यह एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
मुख्यमंत्री का यह दौरा केवल प्रशासनिक बैठक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे पश्चिम बंगाल की राजनीति में हिंदुत्व की बढ़ती मजबूती और नए राजनीतिक संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है।
पश्चिम बर्द्धमान में मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक दौरा: दुर्गापुर में हिंदुत्व को मिला नया संदेश पश्चिम बर्द्धमान में मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक दौरा: दुर्गापुर में हिंदुत्व को मिला नया संदेश Reviewed by Bengal Media on May 24, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.