Bengal Media

"Your Voice, Your News"

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल का पौधारोपण अभियान, रानीगंज में लगाए गए 10 पौधे

रानीगंज : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल की ओर से गुरुवार को रानीगंज स्थित षष्टीगोड़िया शिशु उद्यान पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 10 पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका अनीशा भुवालका दुबे उपस्थित रहीं। इसके अलावा कराटे मास्टर शिशिर बाग, जायका रेस्टोरेंट के संचालक शंभू नाथ झा, वरिष्ठ पत्रकार दलजीत सिंह वाधवा तथा प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल के सदस्यगण मौजूद थे।
पौधारोपण के बाद आयोजित संक्षिप्त सभा में वक्ताओं ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि प्रकृति हमें स्वच्छ हवा, जल, फल, खाद्य सामग्री और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करती है। इसके बावजूद मानव अपने स्वार्थ के लिए लगातार पेड़ों की कटाई कर रहा है और प्रदूषण फैलाकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने तथा अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल का पौधारोपण अभियान, रानीगंज में लगाए गए 10 पौधे विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेस क्लब ऑफ शिल्पांचल का पौधारोपण अभियान, रानीगंज में लगाए गए 10 पौधे Reviewed by Bengal Media on June 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.