Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज थाने में महिला सहायता केंद्र का शुभारंभ, पुलिसकर्मियों के लिए बना आधुनिक स्पोर्ट्स ज़ोन

रानीगंज: महिलाओं की सुरक्षा और पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए रानीगंज थाना परिसर में दो महत्वपूर्ण सुविधाओं की शुरुआत की गई। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के पुलिस आयुक्त डॉ. प्रणव कुमार ने नवनिर्मित महिला सहायता केंद्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डीसी ध्रुव दास, रानीगंज थाने के आईसी सुबीर कर्मकार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के बाद अधिकारियों ने केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह केंद्र महिलाओं को सुरक्षित और सहज वातावरण में अपनी शिकायतें दर्ज कराने तथा त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त करने में मदद करेगा। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र समाधान पर विशेष जोर दिया जाएगा।
वहीं दूसरी ओर, पुलिसकर्मियों की फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से थाना परिसर में बैडमिंटन एवं वॉलीबॉल कोर्ट का भी निर्माण किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि खेल सुविधाओं के माध्यम से पुलिसकर्मियों को तनावमुक्त रहने और शारीरिक रूप से सक्रिय बने रहने में मदद मिलेगी।
रानीगंज थाने में महिला सहायता केंद्र का शुभारंभ, पुलिसकर्मियों के लिए बना आधुनिक स्पोर्ट्स ज़ोन रानीगंज थाने में महिला सहायता केंद्र का शुभारंभ, पुलिसकर्मियों के लिए बना आधुनिक स्पोर्ट्स ज़ोन Reviewed by Bengal Media on June 19, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.