Bengal Media

"Your Voice, Your News"

लोकसभा चुनाव के बाद से लापता हैं सांसद? भाजपा ने आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की 'गुमशुदगी' की दर्ज कराई प्रतीकात्मक शिकायत

अंडाल- आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल कांग्रेस सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की लंबे समय से क्षेत्र में अनुपस्थिति का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अनूठे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंडाल थाना अंतर्गत उखड़ा पुलिस फाड़ी में सांसद के नाम पर प्रतीकात्मक 'गुमशुदगी की डायरी' दर्ज कराते हुए उनके बारे में जानकारी तलाशने की मांग की।
इस घटनाक्रम के बाद पश्चिम बर्धमान के राजनीतिक गलियारों में नई बहस छिड़ गई है। भाजपा का आरोप है कि लोकसभा चुनाव के बाद से सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सार्वजनिक कार्यक्रमों और क्षेत्रीय गतिविधियों से लगभग पूरी तरह गायब हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर आम लोग लगातार सांसद से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें न तो सांसद से मुलाकात हो रही है और न ही उनकी समस्याओं का समाधान हो पा रहा है।
भाजपा कार्यकर्ता दयाल चटर्जी ने कहा कि राज्य में राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव के बाद से सांसद क्षेत्र में दिखाई नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता अपने निर्वाचित जनप्रतिनिधि से संपर्क नहीं कर पा रही है, जिससे लोगों में निराशा बढ़ रही है। इसी कारण प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए भाजपा ने प्रतीकात्मक विरोध स्वरूप पुलिस के समक्ष सांसद की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस की ओर से समाचार लिखे जाने तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। हालांकि भाजपा के इस कदम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। विपक्ष इसे सांसद की जनता से दूरी का मुद्दा बता रहा है, जबकि अब सभी की नजर इस बात पर है कि तृणमूल कांग्रेस इस आरोप का क्या जवाब देती है।
लोकसभा चुनाव के बाद से लापता हैं सांसद? भाजपा ने आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की 'गुमशुदगी' की दर्ज कराई प्रतीकात्मक शिकायत लोकसभा चुनाव के बाद से लापता हैं सांसद? भाजपा ने आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा की 'गुमशुदगी' की दर्ज कराई प्रतीकात्मक शिकायत Reviewed by Bengal Media on July 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.