Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पानागढ़ एयरफोर्स स्टेशन में वीर जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बहनों ने बांधी राखी

रानीगंज/पानागढ़ (अनूप जोशी) : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन की ओर से बुधवार को पानागढ़ एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर वीर जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। इस दौरान सम्मेलन की महिलाओं ने देश की रक्षा में समर्पित जवानों को राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त किया।
इस विशेष कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष रश्मि सतनालिका और प्रांतीय सचिव रीना खैतान सहित कुल 26 सदस्य उपस्थित रहीं। बहनों ने जवान भाइयों की कलाई पर राखी बांधी और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में शारदा मंत्री, कृष्णा भूचासिया और सोनल चौधरी भी मौजूद रहीं। इसके अलावा दुर्गापुर विधाननगर शाखा की पीएसटी एवं 13 बहनों, दुर्गापुर सिटी सेंटर शाखा की पीएसटी तथा पानागढ़ शाखा की पीएसटी ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।
मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय सचिव रीना खैतान ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि देश की रक्षा करने वाले वीर जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर है। जवानों के साथ रक्षाबंधन मनाकर सभी महिलाओं ने भावनात्मक रूप से इस पर्व को विशेष बना दिया।
इस अवसर पर एयरफोर्स स्टेशन का माहौल भाई-बहन के स्नेह और देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा। सम्मेलन की ओर से जवानों को राखी बांधना और उनके साथ पर्व मनाना सभी के लिए यादगार अनुभव रहा।

पानागढ़ एयरफोर्स स्टेशन में वीर जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बहनों ने बांधी राखी पानागढ़ एयरफोर्स स्टेशन में वीर जवानों के साथ मनाया रक्षाबंधन, मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बहनों ने बांधी राखी Reviewed by Bengal Media on August 27, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.