रानीगंज: रानीगंज थाना के पंजाबी मोड़ फांड़ी क्षेत्र में कथित डकैती की बड़ी साजिश को पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ओमिनी वाहन में घूम रहे चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, उनके पास से पाइप गन, कारतूस समेत अन्य हथियार और एक ओमिनी वाहन बरामद किया गया है। वहीं, दो अन्य संदिग्ध मौके से फरार होने में सफल रहे।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब छह संदिग्ध एक ओमिनी वाहन में सवार होकर पंजाबी मोड़ फांड़ी क्षेत्र में कथित रूप से डकैती की तैयारी के लिए घूम रहे थे। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही पंजाबी मोड़ फांड़ी के आईसी नजमुल हुदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल अभियान चलाया और चार संदिग्धों को पकड़ लिया।
पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पाइप गन, कारतूस, अन्य हथियार और ओमिनी वाहन बरामद होने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर कथित डकैती की योजना, संभावित निशाने और गिरोह में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एम डी अलाउद्दीन उर्फ लादेन (23), एस के अझारुद्दीन (30), एस के होसैन (19) और एम डी ताज खान (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी बीरभूम जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कथित तौर पर डकैती के इरादे से इलाके में पहुंचे छह संदिग्धों में से चार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस अभियान जारी है।
गुरुवार को चारो आरोपी को जिला अदालत भेज दिया गया।
इस कार्रवाई के बाद पंजाबी मोड़ फांड़ी पुलिस की तत्परता की चर्चा हो रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पंजाबी मोड़ में डकैती की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ चार गिरफ्तार
Reviewed by Bengal Media
on
August 19, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
August 19, 2026
Rating:

No comments: