Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज के शिक्षक राजीव राय को मिला ‘विद्यासागर शिक्षा सम्मान 2026’, यूथ जिम्नेशियम ने किया सम्मानित

रानीगंज: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए रानीगंज के शिक्षक राजीव राय को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से ‘विद्यासागर शिक्षा सम्मान 2026’ से सम्मानित किया गया है। कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से रानीगंज में शिक्षा जगत से जुड़े लोगों के बीच खुशी का माहौल है।
राज्य सरकार की ओर से मिले इस सम्मान के बाद रानीगंज के यूथ जिम्नेशियम क्लब की ओर से भी राजीव राय का विशेष सम्मान किया गया। क्लब के कर्णधार तपन चक्रवर्ती ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जताई।
इस अवसर पर तपन चक्रवर्ती ने कहा कि रानीगंज का निवासी होने के नाते उन्हें इस बात पर गर्व है कि यहां के शिक्षक राजीव राय को पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में इतना बड़ा सम्मान प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि राजीव राय इस सम्मान के पूरी तरह हकदार हैं, क्योंकि अपने पूरे शैक्षणिक कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
तपन चक्रवर्ती ने कहा कि राजीव राय को यह सम्मान पहले ही मिल जाना चाहिए था। हालांकि, उन्होंने खुशी जताई कि नई सरकार के आने के बाद उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ। उन्होंने राजीव राय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि रानीगंज के लिए भी गर्व की बात है।
वहीं सम्मानित शिक्षक राजीव राय ने यूथ जिम्नेशियम और तपन चक्रवर्ती के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उन्हें पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से इस सम्मान के योग्य समझा जाना उनके लिए गौरव की बात है।
राजीव राय ने कहा कि एक शिक्षक के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। शिक्षक को समाज और राष्ट्र का निर्माता माना जाता है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से मिले इस सम्मान के बाद उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए सिर्फ उपलब्धि नहीं, बल्कि भविष्य में और अधिक समर्पण व तल्लीनता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की नई प्रेरणा है।
रानीगंज के शिक्षक राजीव राय को मिला ‘विद्यासागर शिक्षा सम्मान 2026’, यूथ जिम्नेशियम ने किया सम्मानित रानीगंज के शिक्षक राजीव राय को मिला ‘विद्यासागर शिक्षा सम्मान 2026’, यूथ जिम्नेशियम ने किया सम्मानित Reviewed by Bengal Media on September 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.