Bengal Media

"Your Voice, Your News"

भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में रानीगंज के मनोज ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रानीगंज: पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को नए सिरे से मजबूत और व्यवस्थित करने की कवायद के बीच प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने 307 सदस्यों वाली नई प्रदेश कार्यकारिणी समिति की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में रानीगंज के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज ओझा को भी शामिल किया गया है।
रानीगंज के रामबागान निवासी मनोज ओझा को प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारी मिलने की खबर से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
नई जिम्मेदारी मिलने पर मनोज ओझा ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य के प्रति विशेष धन्यवाद व्यक्त किया।
मनोज ओझा ने कहा कि भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां कार्यकर्ताओं की निष्ठा और समर्पण को सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर भाजपा संगठन को और मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए भी वह सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।
भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में रानीगंज के मनोज ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी में रानीगंज के मनोज ओझा को मिली बड़ी जिम्मेदारी Reviewed by Bengal Media on September 14, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.