कुआर्डि कोलियरी में पुनर्वास को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, निजी कंपनी पर जबरन घर खाली कराने का आरोप
रानीगंज- रानीगंज ब्लॉक के कुआर्डि कोलियरी मे एम डी ओ मोड मे कोयला उत्पादन करने आयी निजी कम्पनी के द्वारा विगत कुछ महीनों से कोलियरी परिक्षेत्र के आवास मे रहने वाले ग्रामीण को जबर्दस्ती घर खाली कर जबरन कोयला उत्पादन करना चाहती है जिसके विरुद्ध कुआर्डि ग्राम रक्षा कमिटी के बैनर तले हजारो ग्रामीण के साथ कुआर्डि रोटीबाटी के एजेंट राधा गोविंद कर के साथ बैठक हुई, पुर्व सुचना के ग्राम रक्षा कमिटी के द्वारा आयोजित कार्यक्रम आठ सुत्री मांग सहित पुनर्वास पर विचार विमर्श हेतु चर्चा की गई, इस कार्यक्रम मे कुआर्डि कोलियरी बारह नम्बर, एग्यारह नंबर, तीन नम्बर, दो नम्बर, कुआर्डि बाउरी पाड़ा के हजारों की संख्या मे कोपेक्स अवस्थित एजेंट कार्यालय मे समाजसेवी, बाऊरी समाज शिक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुमंतो बाऊरी उपस्थित हुए, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सुमंतो बाऊरी ने कहा जो लोग सौ साल से ज्यादा दिनों से सपरिवार रह रहें हैं उन पर जबर्दस्ती घर छोड़ने का दवाब बनाया जा रहा है घरो के बाहर घर छोड़ने का नोटिस चिपकाया जा रहा है हाईकोर्ट से नोटिस भेजा जा रहा है जो ग्रामीण के साथ अन्याय है इसलिए हम सभी एजेंट साहब को आगाह करते हैं कि माइंस रुल्स के तहत सभी ग्रामीण को मुआवजा देना होगा अन्यथा यह आंदोलन और उग्र हो जाएगा ,श्रीपुर आइ सी से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी बनी रही ,ग्रामीण के तरफ से सुमंतो बाऊरी, लक्खीकांत बाऊरी,निताई बाऊरी,राजेश बाऊरी,सीताराम राय,दुर्गा बाऊरी,सुशांत स्वाईं, सन्नी पासवान के साथ शान्तिपूर्वक एजेंट राधा गोविंद कर को ज्ञापन सौंपा गया ,एजेंट राधा गोविंद कर से मामला शांत ना होने पर सातग्राम श्रीपुर एरिया जी एम से वार्ता कर कार्यक्रम का समापन किया गया ,सातग्राम श्रीपुर एरिया के जी एम राबिन थनौजा, एजेंट राधा गोविंद कर ,कुआर्डि ग्राम रक्षा कमिटी के प्रतिनिधि और एम डी ओ मोड मे काम करने आई निजी कम्पनी के पदाधिकारी 18 सितंबर को बैठकर मामले को सुलझाएंगे ताकि निजी कम्पनी अपना काम सुचारु रुप से कर पाए।
कुआर्डि कोलियरी में पुनर्वास को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, निजी कंपनी पर जबरन घर खाली कराने का आरोप
Reviewed by Bengal Media
on
September 12, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
September 12, 2026
Rating:

No comments: