Bengal Media

"Your Voice, Your News"

खोई सोने की अंगूठी की तलाश में जुटी रानीगंज पुलिस, CCTV की मदद से दो दिन में बरामद

रानीगंज : जमुड़िया थाना क्षेत्र निवासी एक ईसीएल कर्मचारी के लिए उस समय परेशानी खड़ी हो गई, जब रिश्तेदार के घर होने वाले समारोह के लिए रानीगंज की एक सोने की दुकान से खरीदी गई कीमती अंगूठी घर लौटते समय रानीगंज लंबू गली के आसपास कहीं खो गई।
अंगूठी गायब होने का पता चलते ही परिवार के सदस्यों ने लंबू गली सहित आसपास के इलाकों में काफी देर तक तलाश की, लेकिन अंगूठी का कोई पता नहीं चला। आखिरकार परिवार ने रानीगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही रानीगंज के प्रभारी पार्थो घोष के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने लंबू गली और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करते हुए पुलिस ने अंगूठी के संभावित रास्ते और उसके गुम होने से जुड़े सुराग जुटाने का प्रयास किया।
पुलिस की जांच के दौरान आखिरकार खोई हुई सोने की अंगूठी बरामद कर ली गई। महज दो दिनों के भीतर रानीगंज पुलिस ने बरामद अंगूठी परिवार को सौंप दी।
कीमती अंगूठी वापस मिलने के बाद परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली। परिवार ने बताया कि अंगूठी खोने के बाद उन्हें आशंका थी कि शायद वह दोबारा नहीं मिल पाएगी। लेकिन पुलिस की तत्परता और CCTV फुटेज की मदद से महज दो दिनों में अंगूठी वापस मिल गई।
रानीगंज पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार बेहद खुश है। वहीं, खोई हुई कीमती वस्तु को तकनीकी जांच और CCTV फुटेज की सहायता से बरामद करने को लेकर स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्रवाई की सराहना की जा रही है।
खोई सोने की अंगूठी की तलाश में जुटी रानीगंज पुलिस, CCTV की मदद से दो दिन में बरामद खोई सोने की अंगूठी की तलाश में जुटी रानीगंज पुलिस, CCTV की मदद से दो दिन में बरामद Reviewed by Bengal Media on September 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.