जामुड़िया में ECL के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठप; भीषण गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी
जामुड़िया: जामुड़िया इलाके में ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ECL) के एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दे दी गई है।
बताया जा रहा है कि इसी ट्रांसफॉर्मर के माध्यम से आसनसोल नगर निगम क्षेत्र के 3 नंबर वार्ड के परिहारपुर, बाक्सिमुलिया और 10 नंबर ECL क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति की जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इन इलाकों में राज्य सरकार की ओर से बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है और मुख्य रूप से ECL की बिजली आपूर्ति पर ही लोग निर्भर हैं।
परिहारपुर निवासी अब्दुल कयूम ने बताया कि ECL के ट्रांसफॉर्मर में आग लगने के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण ट्रांसफॉर्मर में खराबी आने पर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
अब्दुल कयूम के अनुसार, स्थानीय लोगों ने पहले भी कई बार मांग की थी कि इलाके में राज्य सरकार की ओर से बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जाए, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इलाके में राज्य सरकार की बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, ताकि ECL की बिजली व्यवस्था में किसी तरह की खराबी आने पर लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर की जल्द से जल्द मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
जामुड़िया में ECL के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, बिजली आपूर्ति ठप; भीषण गर्मी में लोगों की बढ़ी परेशानी
Reviewed by Bengal Media
on
September 05, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
September 05, 2026
Rating:

No comments: