रानीगंज में दुर्गापूजा से पहले 800 जरूरतमंद महिलाओं को बांटी गई साड़ियां, विधायक पार्थो घोष ने की पहल की सराहना
रानीगंज- दुर्गापूजा के मद्देनजर रानीगंज राज परिवार मालिया मेमोरियल सोसायटी की ओर से सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए करीब 800 जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रानीगंज के विधायक पार्थो घोष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और अपने हाथों से महिलाओं को साड़ियां वितरित कीं।
कार्यक्रम में मालिया मेमोरियल सोसायटी की अध्यक्ष अनुराधा मालिया, विट्ठलनाथ मालिया, सोनिया मालिया, भाजपा नेता मनोज ओझा, तुषार कांति बनर्जी, जुगल किशोर गुप्ता, मनोज सराफ, दिनबंधु जोशी, मनीष सिंह,सौविक घोष समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान विधायक पार्थो घोष ने कहा कि दुर्गापूजा से पहले जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण एक बेहद सराहनीय और पुनीत कार्य है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाता है और इस वर्ष भी इसकी परंपरा जारी रखी गई है। उन्होंने कहा कि वह पहली बार इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और उन्हें बेहद खुशी है कि उन्हें महिलाओं के बीच साड़ी वितरित करने का अवसर मिला।
विधायक ने कहा कि पूजा के अवसर पर इस तरह के सेवा कार्य से जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने राज परिवार और मालिया मेमोरियल सोसायटी का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें इस योग्य समझकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। उन्होंने इसे अपने जीवन के लिए प्रेरणादायक अनुभव बताया।
उन्होंने सभी को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिलाएं नई साड़ियां पहनकर पूरे उत्साह के साथ पूजा का आनंद लें और परिवार के साथ पूजा घूमने निकलें।
वहीं, अनुराधा मालिया ने बताया कि मालिया मेमोरियल सोसायटी की ओर से प्रत्येक वर्ष दुर्गापूजा से पहले जरूरतमंद महिलाओं के बीच साड़ी वितरण किया जाता है। इस वर्ष कुल 800 साड़ियां वितरित की जा रही हैं। कार्यक्रम के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से लीगल अवेयरनेस कैंप का भी आयोजन किया गया।
उन्होंने कहा कि हर महिला को सम्मान के साथ दुर्गापूजा मनाने और त्योहार का आनंद लेने का अधिकार है। उन्होंने सभी महिलाओं को दुर्गापूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवती की कृपा से इस वर्ष कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी भी अधिक रही। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए सरकार का भी आभार जताया।
रानीगंज में दुर्गापूजा से पहले 800 जरूरतमंद महिलाओं को बांटी गई साड़ियां, विधायक पार्थो घोष ने की पहल की सराहना
Reviewed by Bengal Media
on
October 07, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
October 07, 2026
Rating:

No comments: