Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज में अखिल भारत हिंदू महासभा की नई कमेटी घोषित, रश्मित सिंह बग्गा बने अध्यक्ष एवं युवराज पांडेय बने सचिव

रानीगंज: रानीगंज के शिशु बागान इलाके में हनुमानगढ़ी मंदिर के पास अखिल भारत हिंदू महासभा की रानीगंज शाखा की ओर से संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर संगठन की नई कमेटी की घोषणा की गई। इस दौरान अखिल भारत हिंदू महासभा के पश्चिम बंगाल अध्यक्ष गौतम घोष विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने नई कमेटी के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।
नई कमेटी में रश्मित सिंह बग्गा को रानीगंज शाखा का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं सुशील जोशी, गोपाल कुमार दास और अभिषेक शर्मा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। युवराज पांडे को सचिव, जबकि अरुण कुमार दे और अनिल शर्मा को सह-सचिव बनाया गया है। इसके अलावा झंटू भगत और अजय कुमार दास को कमेटी का सदस्य चुना गया।
इस मौके पर पश्चिम बंगाल अध्यक्ष गौतम घोष ने कहा कि हर संगठन का एक निश्चित ढांचा होता है और उसी के अनुरूप रानीगंज में नौ लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी के सदस्यों का मुख्य उद्देश्य इलाके की स्थिति पर नजर रखना, समर्थकों से जुड़ी समस्याओं को सामने लाना, किसी भी विवाद या गड़बड़ी की जानकारी लेना और आवश्यकता पड़ने पर एकजुट होकर उसका प्रतिरोध करना है।
सोशल मीडिया और संगठन के कार्यालय को लेकर पूछे गए सवाल पर गौतम घोष ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ेगी और आने वाले समय में कार्यालय भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने नई कमेटी के सभी सदस्यों को संगठन के मजबूत स्तंभ बताते हुए कहा कि वे लोगों के लिए काम करेंगे।
रानीगंज में अखिल भारत हिंदू महासभा की नई कमेटी घोषित, रश्मित सिंह बग्गा बने अध्यक्ष एवं युवराज पांडेय बने सचिव रानीगंज में अखिल भारत हिंदू महासभा की नई कमेटी घोषित, रश्मित सिंह बग्गा बने अध्यक्ष एवं युवराज पांडेय बने सचिव Reviewed by Bengal Media on October 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.