आसनसोल/रानीगंज: शिल्पांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। सूर्य परिवहन ने आसनसोल से करुणामयी, कोलकाता के लिए अपनी पहली दैनिक बस सेवा शुरू की है। मंगलवार को रानीगंज के विधायक पार्थो घोष ने फीता काटकर नई बस सेवा का उद्घाटन किया।
सूर्य परिवहन के प्रतिनिधि अर्पण सरकार ने बताया कि कंपनी की यह पहली डेली सर्विस है, जो आसनसोल से दुर्गापुर, पानागढ़ और बर्दवान होते हुए करुणामयी, कोलकाता तक चलेगी।
बस आसनसोल से सुबह 6:30 बजे, रानीगंज से 6:55 बजे, अंडाल मोड़ से 7:10 बजे और दुर्गापुर सिटी सेंटर से सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। बस के सुबह 10:40 बजे करुणामयी पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
वापसी में बस करुणामयी से शाम 4:20 बजे रवाना होगी। यह दुर्गापुर सिटी सेंटर करीब 7:45 बजे और आसनसोल रात 8:45 बजे पहुंचेगी।
सूर्य परिवहन की बस में फुली एसी, एयर सस्पेंशन और पुशबैक सीटों की सुविधा दी गई है। बस में कुल 40 सीटें हैं। खास बात यह है कि सुविधाओं के बावजूद किराया काफी किफायती रखा गया है।
आसनसोल से कोलकाता का किराया ₹450
ओर दुर्गापुर से कोलकाता किराया ₹400 रूपया है।
कंपनी के अनुसार, यह किराया अन्य वोल्वो ऑपरेटरों की तुलना में करीब ₹200 से ₹250 तक कम है।
यात्रियों के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा आसनसोल के चेलीडांगा स्थित शताब्दी पार्क के पास, दुर्गापुर सिटी सेंटर और कोलकाता के करुणामयी में सूर्य परिवहन के काउंटर बनाए गए हैं। बीच के सभी बोर्डिंग और ड्रॉपिंग पॉइंट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेंगे।
उद्घाटन के दौरान रानीगंज विधायक पार्थो घोष ने बस का निरीक्षण किया और नई सेवा के लिए सूर्य परिवहन के संचालकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नई व्यावसायिक सेवाओं की शुरुआत रोजगार और विकास के लिए अच्छी बात है।
विधायक ने कहा कि लोग जितना अधिक व्यवसाय करेंगे, उतनी ही आर्थिक तरक्की होगी और इससे पश्चिम बंगाल की उन्नति में भी योगदान मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि फिलहाल एक बस से शुरू हुई यह सेवा आने वाले दिनों में और विस्तार करेगी।
उन्होंने बस के अंदर की सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि कम किराए में बेहतर कम्फर्ट यात्रियों के लिए इसे एक अच्छा विकल्प बना सकता है। खासकर गर्मी के मौसम में एसी बस से सफर करने वाले यात्रियों को इससे राहत मिलेगी।
सूर्य परिवहन के प्रतिनिधि ने भी शिल्पांचल के यात्रियों से नई सेवा का लाभ उठाने और एक बार यात्रा कर इसके अनुभव को जानने की अपील की।
आसनसोल-कोलकाता यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सूर्य परिवहन ने शुरू की नई दैनिक बस सेवा
Reviewed by Bengal Media
on
October 06, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
October 06, 2026
Rating:

No comments: