Bengal Media

"Your Voice, Your News"

कांकसा में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि













कांकसा- 25 दिसंबर को भारत के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती देशभर के साथ कांकसा में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। गुरुवार की शाम पानागढ़ बाजार स्थित भाजपा के पार्टी कार्यालय के सामने भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र होकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर बर्धमान सदर भाजपा जिला सह-उपाध्यक्ष रमन शर्मा, पंचायत सदस्य पंकज जायसवाल, कालीचरण साहू, मुकुल भक्त, प्रकाश साहू, मुकेश मंडल, देवेंद्र प्रताप दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनकी जयंती के अवसर पर इलाके के कई जरूरतमंद लोगों को शीतकालीन कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के अंत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित लोगों के सामने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन, विचारधारा और देश के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। पूरे कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति श्रद्धा और सम्मान का भाव देखने को मिला।


कांकसा में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि कांकसा में मनाया गया अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि Reviewed by Bengal Media on December 25, 2025 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.