जामुड़िया- जामुड़िया स्थित ब्लॉक-1 कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जिन-जिन महामानवों का स्मरण किया जाता है, उन सभी के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद थे। उन्होंने युवाओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई।
जामुड़िया ब्लॉक-1 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परितोष बाउरी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने सोते हुए भारतीय शेरों को जगाने का कार्य किया और देश को नई दिशा दी।
पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सोमनाथ चटर्जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवाओं में राष्ट्रवाद के संस्कार घोले, जिससे देश के लिए समर्पण की भावना मजबूत हुई।
वहीं पश्चिम वर्धमान जिला कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन फिरोज खान ने कहा कि परतंत्रता की बेड़ियों को तोड़कर भारत माता को आज़ाद कराने के लिए जिन लोगों ने अपने प्राणों की बाज़ी लगाई, उनके पथ प्रदर्शक स्वामी विवेकानंद ही थे।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
जामुड़िया ब्लॉक-1 कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा के साथ मनाई गई स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती
Reviewed by Bengal Media
on
January 12, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
January 12, 2026
Rating:

No comments: