Bengal Media

"Your Voice, Your News"

जामुड़िया में स्वामी विवेकानंद जयंती पर भव्य कार्यक्रम, बच्चों के बीच बांटी गई मिठाई व लेखन सामग्री

जामुड़िया- जामुड़िया विवेकानंद युवा संघ के प्रांगण में आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर की गई।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष राजेश शर्मा सहित अजय पंडित, विश्वजीत मिश्रा, सुभाष राय, उदय रवानी, सुबी पासी, सुखदेव मोदी, राणा बैनर्जी समेत बड़ी संख्या में अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निरंजन सिंह और विजयकांत उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर बच्चों के बीच मिठाई, चॉकलेट और लेखन सामग्री का वितरण किया गया। विवेकानंद युवा संघ के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान विचारक और युगपुरुष थे, जिन्होंने आत्मविश्वास और आत्मसम्मान का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं को जागृत किया और आज के समय में उनके आदर्शों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।
वहीं विशिष्ट अतिथि निरंजन सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके कार्यों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने विश्व मंच पर भारत की अस्मिता को स्थापित किया। अमेरिका में दिए गए उनके ऐतिहासिक भाषण की गूंज आज भी पूरे विश्व में सुनाई देती है। उन्होंने भारत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाई और देश की आध्यात्मिक धरोहर को विश्व में स्वीकार्यता दिलाने का कार्य किया।
कार्यक्रम का समापन स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
जामुड़िया में स्वामी विवेकानंद जयंती पर भव्य कार्यक्रम, बच्चों के बीच बांटी गई मिठाई व लेखन सामग्री जामुड़िया में स्वामी विवेकानंद जयंती पर भव्य कार्यक्रम, बच्चों के बीच बांटी गई मिठाई व लेखन सामग्री Reviewed by Bengal Media on January 12, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.