आसनसोल- आसनसोल दक्षिण पुलिस चौकी के अंतर्गत बराचक बयला धौड़ा इलाके में स्थित एक तालाब के पास 15 वर्षीय शुभम प्रसाद का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, शव की स्थिति से ऐसा प्रतीत होता है कि शुभम सुबह शौच के लिए तालाब किनारे गया था। बताया गया कि उसका पैंट आधा खुला हुआ था और वह जमीन पर गिरा हुआ मिला। हालांकि,उसकी मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने आसनसोल दक्षिण चौकी पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई।
परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह करीब पांच बजे शुभम घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह लगभग छह बजे स्थानीय लोगों ने परिवार को सूचना दी कि शुभम तालाब के पास जमीन पर पड़ा है। खबर मिलते ही उसकी मां मौके पर पहुंचीं और बेटे को बचाने के लिए लोगों से मदद की गुहार लगाई।
पुलिस के पहुंचने पर एंबुलेंस बुलाकर शुभम को आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
तालाब किनारे 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Reviewed by Bengal Media
on
January 04, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
January 04, 2026
Rating:

No comments: