Bengal Media

"Your Voice, Your News"

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रानीगंज में कार्यकर्ताओं से मिले—2026 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

















रानीगंज- भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद आज पश्चिम बंगाल का पहला राज्य दौरा किया। इस दौरान वे रानीगंज पहुंचे, जहां रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। फूलों की बौछार और जोशीले नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया।
इस मौके पर भाजपा के पश्चिम बंगाल संगठन प्रभारी सुनील बंसल,राज्य प्रभारी मंगल पांडे,राज्य संयुक्त महासचिव सतीश धोंड,प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, जिला अध्यक्ष देव तनु भट्टाचार्य,पुरुलिया के सांसद ज्योतिर्मय महतो,आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल, कुल्टी के विधायक अजय पोद्दार,भाजपा के जिला प्रभारी विवेक रांगा, रानीगंज विधानसभा के इंचार्ज मृत्युंजय चंद्र,रानीगंज विधानसभा के प्रभारी आशा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रोफेसर तुषार क्रांति बनर्जी,मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह,राज्य कमेटी के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी,अरिजीत राय,सहित रानीगंज प्रखंड के तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली में नितिन नवीन को सम्मानित किए जाने के बाद उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में उन्होंने आगामी 2026 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने नेताओं को संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नितिन नवीन ने कहा कि 2026 का विधानसभा चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी ताकि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाई जा सके। उनके इस संदेश से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रानीगंज में कार्यकर्ताओं से मिले—2026 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन  रानीगंज में कार्यकर्ताओं से मिले—2026 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र Reviewed by Bengal Media on January 28, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.