पांडवेश्वर- पांडवेश्वर विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। स्थानीय विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती के हाथों 1 करोड़ 13 लाख रुपये की लागत से सड़क मरम्मत परियोजना का शुभ शिलान्यास किया गया।
यह सड़क पलाशबुनी से कोचडिही अंडरपास होते हुए शिरषा गांव तक बनेगी, जिसकी कुल लंबाई 2.561 किलोमीटर है। परियोजना के पूरा होने से क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। खासकर शिरषा गांव और आसपास के इलाकों के निवासियों के लिए आवागमन पहले से कहीं अधिक सुगम हो जाएगा।
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रेरणा से पांडवेश्वर को एक आदर्श और विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में गढ़ना उनका लक्ष्य है। लगातार हो रहे विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों की जीवन-स्तर में उल्लेखनीय सुधार आ रहा है।
स्थानीय लोगों ने भी इस परियोजना का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए बेहद जरूरी कदम बताया।
पांडवेश्वर में 1 करोड़ 13 लाख रुपये की सड़क मरम्मत परियोजना का शिलान्यास
Reviewed by Bengal Media
on
January 28, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
January 28, 2026
Rating:

No comments: