Bengal Media

"Your Voice, Your News"

रानीगंज से बंगाल मिशन की शुरुआत: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला पश्चिम बंगाल दौरा 27 से शुरु

रानीगंज- भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आगामी 27 जनवरी से अपने पहले पश्चिम बंगाल दौरे की शुरुआत करने जा रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में इसे भाजपा की चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
नितिन नवीन के दौरे को लेकर सोमवार को रानीगंज स्पोर्ट्स असेंबली में भाजपा की ओर से एक प्रेस वार्ता आयोजन की गई। प्रेस वार्ता में भाजपा के जिला प्रभारी विवेक रांगा, रानीगंज विधानसभा के इंचार्ज मृत्युंजय चंद्र,
रानीगंज विधानसभा प्रभारी आशा शर्मा, उपाध्यक्ष प्रोफेसर तुषार क्रांति बनर्जी,मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, दिनेश सोनी, डॉ. बिजन मुखर्जी,दीपक सिंह और मनोज ओझा विशेष रूप से उपस्थित थे।
सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष 27 जनवरी की शाम नई दिल्ली से सीधे अंडाल स्थित काजी नज़रुल इस्लाम एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वे दुर्गापुर के चित्रालय मैदान जाएंगे, जहां वे भव्य ‘कमल मेले’ का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद दुर्गापुर में ही पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक होगी और वहीं वे रात्रि विश्राम करेंगे।
अगले दिन 28 जनवरी को दोपहर करीब 2 बजे नितिन नवीन रानीगंज पहुंचेंगे। रानीगंज के स्पोर्ट्स असेंबली में वे एक विशेष बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें भाजपा के मंडल कन्वेनर, अध्यक्ष, सचिव सहित कुल 80 प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
राज्य में विधानसभा चुनाव नजदीक होने के मद्देनज़र राष्ट्रीय अध्यक्ष का औद्योगिक क्षेत्र दुर्गापुर-रानीगंज से दौरे की शुरुआत करना भाजपा की बड़ी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। एक ओर जहां पार्टी कार्यकर्ता उनके स्वागत और कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इस दौरे से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
रानीगंज से बंगाल मिशन की शुरुआत: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला पश्चिम बंगाल दौरा 27 से शुरु रानीगंज से बंगाल मिशन की शुरुआत: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला पश्चिम बंगाल दौरा 27 से शुरु Reviewed by Bengal Media on January 26, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.