रानीगंज- रानीगंज विधानसभा में 77वां गणतंत्र दिवस के अवसर पर रानीगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन रानीगंज के प्रख्यात चिकित्सक एवं पिछले विधानसभा चुनाव में रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. बिजन मुखर्जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश को उसका संविधान मिला था, जिसने सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि संविधान ही भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है।
डॉ. मुखर्जी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार संविधान का सम्मान नहीं कर रही है और लोगों के बुनियादी अधिकारों का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा शासन की नीतियों के कारण पश्चिम बंगाल और यहां के लोगों की छवि देश और दुनिया में खराब हो रही है।
अपने संबोधन के अंत में डॉ. बिजन मुखर्जी ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे आने वाले 2026 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाएं और भाजपा की सरकार बनाएं। उनका कहना था कि भाजपा सरकार के आने से ही राज्य का सही मायने में विकास संभव है।
रानीगंज में गणतंत्र दिवस समारोह, डॉ. बिजन मुखर्जी ने संविधान और राज्य सरकार पर उठाए सवाल
Reviewed by Bengal Media
on
January 26, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
January 26, 2026
Rating:

No comments: