भव्य निशान शोभायात्रा के साथ रानीगंज श्री श्याम मंदिर में द्वितीय स्थापना उत्सव व 41वां वार्षिक महोत्सव शुभारंभ
रानीगंज- राजस्थान के खाटू धाम के पश्चात आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रसिद्ध श्याम मंदिर रानीगंज में 29 से 31 जनवरी तक द्वितीय स्थापना उत्सव एवं 41वां श्री श्याम बाल मंडल वार्षिक महोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है। तीन दिवसीय इस धार्मिक आयोजन को लेकर नगर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
गुरुवार की सुबह श्री श्री सीताराम जी मंदिर से श्याम मंदिर तक भव्य निशान शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा में श्याम बाबा की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं तथा भजनों के साथ “जय श्री श्याम” के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा।
श्याम भक्त विमल सराफ ने जानकारी दी कि गुरुवार की संध्या एकादशी कीर्तन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें दिल्ली गुड़गांव से भजन प्रवाहक श्री सागर शर्मा ने भक्तिरस की अमृत वर्षा की।
शुक्रवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ एवं सस्वर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री बालाजी सत्संग समिति कोलकाता द्वारा किया जाएगा, जिसके पाठवाचक नंदू जी पेरीवाल होंगे।
श्री श्याम बाल मंडल श्री श्याम मंदिर रानीगंज के ट्रस्टी पवन केजरीवाल ने बताया कि श्यामलीन पंडित काशीराम जी शर्मा एवं श्यामलीन कुलभूषण जी शर्मा के आशीर्वाद से तथा श्री हजारीमल जी सैनी एवं गौरव जी शर्मा के पावन सानिध्य में देवनगरी रानीगंज में हारे के सहारे, कलयुग अवतार श्री श्याम मंदिर के स्थापना उत्सव एवं श्री श्याम बाल मंडल के 41वें श्याम वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में यह आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर के ट्रस्टी विष्णु सराफ ने बताया कि 31 जनवरी को बरेली से आमंत्रित भजन गायिका अंजलि त्रिवेदी, कोलकाता के लव अग्रवाल एवं हर्षिता डीडवानिया द्वारा भजनों की अमृत वर्षा की जाएगी। कार्यक्रम में सूरजगढ़ दरबार के हृदय श्री हजारीमल जी सैनी एवं हिसार से श्री गौरव जी शर्मा की विशेष उपस्थिति रही।
इस आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के भक्त विनोद बंसल,विमल सराफ, आदित्य केजरीवाल, राहुल केजरीवाल, साबरमल सिंघानिया, मनोज ओझा, दीपक झुनझुनवाला, संदीप शर्मा,पप्पू माटोलिया,बृजेश अग्रवाल,
रवि मारोदिया,अमित मारोदिया सहित अनेक श्याम भक्त सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान रानीगंज में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।
भव्य निशान शोभायात्रा के साथ रानीगंज श्री श्याम मंदिर में द्वितीय स्थापना उत्सव व 41वां वार्षिक महोत्सव शुभारंभ
Reviewed by Bengal Media
on
January 29, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
January 29, 2026
Rating:

No comments: