Bengal Media

"Your Voice, Your News"

बंगाल चुनाव से पहले भाजपा की सियासी हलचल तेज, रानीगंज पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत

रानीगंज- पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत गुरुवार शाम रानीगंज के रामबगान स्थित भाजपा के आसनसोल सांगठनिक जिला कमेटी सदस्य आनंद साव के आवास पहुंचे। इस दौरान आनंद साव ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री का आत्मीय स्वागत किया।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह, विधानसभा प्रभारी आशा शर्मा, संतोष सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज ओझा, शताब्दी चटर्जी,दिनेश सोनी, जैकी भदानी, तपन चक्रवर्ती, मोनू वर्मा, दीपक सिंह समेत कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि राज्य में करीब दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर डॉ. धन सिंह रावत आसनसोल शिल्पांचल क्षेत्र के दौरे पर हैं। वे लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।
इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शमशेर सिंह ने कहा कि आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव को देखते हुए डॉ. धन सिंह रावत बंगाल प्रवास पर हैं और हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में वे भाजपा कार्यकर्ता आनंद साव के घर ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में शामिल हुए।
वहीं आनंद साव ने कहा कि रानीगंज विधानसभा सीट पिछली बार बेहद कम वोटों से भाजपा के हाथ से निकल गई थी, लेकिन इस बार पार्टी की जीत तय है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को रानीगंज की राजनीतिक स्थिति की पूरी जानकारी है, इसी वजह से लगातार वरिष्ठ नेताओं का दौरा हो रहा है।


बंगाल चुनाव से पहले भाजपा की सियासी हलचल तेज, रानीगंज पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत बंगाल चुनाव से पहले भाजपा की सियासी हलचल तेज, रानीगंज पहुंचे उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत Reviewed by Bengal Media on January 30, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.