Bengal Media

"Your Voice, Your News"

वादना पर्व पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल: जामुड़िया में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया 6 हजार साड़ियों का वितरण


जामुड़िया- वादना पर्व यानी बाहा पर्व एवं सरहुल के पावन अवसर पर जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सौहार्द और आदिवासी संस्कृति के सम्मान की एक प्रेरणादायक तस्वीर देखने को मिली। समाजसेवी सह भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने आदिवासी समाज की महिलाओं के बीच बड़े पैमाने पर साड़ी वितरण कर भाईचारे और सांस्कृतिक सम्मान का संदेश दिया।
प्रकृति और परंपराओं से जुड़े वादना पर्व के अवसर पर कृष्णा प्रसाद ने आदिवासी बहुल इलाकों में घर-घर जाकर महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं। यह पहल केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं रही, बल्कि आदिवासी समाज के साथ आत्मीय जुड़ाव और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का प्रतीक बनकर उभरी।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मां घाघर बुढ़ी मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। मां का आशीर्वाद लेने के बाद कृष्णा प्रसाद अपनी टीम के साथ जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न आदिवासी इलाके में पहुंचे और महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया।
जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 शिवडांगा आदिवासी पाड़ा, वार्ड संख्या 10 नींघा कोलियरी आदिवासी पाड़ा, वार्ड संख्या 12 श्रीपुर सहित सभी आदिवासी इलाके में करीब 6 हजार साड़ियों का वितरण किया गया। साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरों पर खुशी और संतोष साफ झलकता नजर आया।
इस अवसर पर समाजसेवी सह भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने कहा वादना पर्व के शुभ अवसर पर आदिवासी बहुल क्षेत्रों में साड़ी वितरण का संकल्प लिया गया है। हमारा उद्देश्य आदिवासी समाज की खुशियों में सहभागी बनना और उनकी समृद्ध संस्कृति के संरक्षण में अपना योगदान देना है। आने वाले तीन से चार दिनों तक आसनसोल, रानीगंज, कुल्टी और बाराबनी विधानसभा क्षेत्रों में भी यह कार्यक्रम लगातार जारी रहेगा।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल तीन के अध्यक्ष दीप बनर्जी,दीनबंधु राय,अमित नोनिया,मंगल हांसदा,अनिरुद्ध चक्रवर्ती,विजय प्रकाश सहित कृष्णा प्रसाद की पूरी टीम मौजूद रही।
वादना पर्व पर आयोजित यह साड़ी वितरण कार्यक्रम न केवल जरूरतमंद महिलाओं के लिए राहत का माध्यम बना, बल्कि आदिवासी संस्कृति के सम्मान और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।
वादना पर्व पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल: जामुड़िया में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया 6 हजार साड़ियों का वितरण वादना पर्व पर सामाजिक सौहार्द की मिसाल: जामुड़िया में भाजपा नेता कृष्णा प्रसाद ने किया 6 हजार साड़ियों का वितरण Reviewed by Bengal Media on January 05, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.