Bengal Media

"Your Voice, Your News"

पश्चिम बर्धमान में AIMIM की ‘हालत-ए-हाज़रा’ जनसभा, कंबल वितरण के साथ संगठन मज़बूती पर ज़ोर

















आसनसोल - पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान ज़िले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ज़िला कमेटी की ओर से ‘हालत-ए-हाज़रा’ नामक एक विशाल जनसभा और कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम आसनसोल नगर निगम वार्ड संख्या 26 आसनसोल उत्तर विधानसभा रेलपार क्षेत्र में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का नेतृत्व पश्चिम बंगाल राज्य AIMIM नेता एवं पश्चिम बर्धमान ज़िला AIMIM कमेटी के अध्यक्ष दानिश अज़ीज़ ने किया। जनसभा का मुख्य उद्देश्य पश्चिम बंगाल, विशेषकर पश्चिम बर्धमान ज़िले में AIMIM को मज़बूत करना,पार्टी को आम जनता की एक प्रभावशाली और सशक्त आवाज़ बनाना तथा ज़िले और विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक आधार को और मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान ज़रूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। नेताओं ने कहा कि AIMIM सिर्फ राजनीतिक मंच नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने वाला संगठन है, जो हर हाल में आम लोगों के साथ खड़ा रहता है।
इस मौके पर पश्चिम बर्धमान ज़िला AIMIM के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला के महासचिव एजाज अहम,जिला संयुक्त सचिव अधिवक्ता मेराज हाशमी,जिला उपाध्यक्ष अनवर हुसैन,
जिला आईटी प्रभारी साजिद खान,जिला कार्यकारी अध्यक्ष नदीम अख्तर,आतिफ मल्लिक,शोहरत आलम,हीरापुर विधानसभा प्रभारी,मोहम्मद मंसूर आलम,आसनसोल AIMIM नेता मोहम्मद शहजाद,आसनसोल वार्ड संख्या 28 AIMIM नेता नियाज़ अहमद,समेत बड़ी संख्या में पार्टी के प्रतिनिधि
कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
जनसभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि AIMIM आने वाले समय में पश्चिम बर्धमान ज़िले में अपनी जड़ें और मज़बूत करेगी तथा शोषित, वंचित और आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी। कार्यक्रम के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने का संकल्प लिया गया।
पश्चिम बर्धमान में AIMIM की ‘हालत-ए-हाज़रा’ जनसभा, कंबल वितरण के साथ संगठन मज़बूती पर ज़ोर पश्चिम बर्धमान में AIMIM की ‘हालत-ए-हाज़रा’ जनसभा, कंबल वितरण के साथ संगठन मज़बूती पर ज़ोर Reviewed by Bengal Media on January 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.