Bengal Media

"Your Voice, Your News"

साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार


















दुर्गापुर- लाखों रुपये की साइबर ठगी के आरोप में मुंबई से गिरफ्तार किए गए एक व्यक्ति को शनिवार को कांकसा थाने की पुलिस ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कांकसा के बामुनारा इलाके के तपोबन सिटी निवासी बुजुर्ग अशोक कुमार राय से लाइफ सर्टिफिकेट अपडेट कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की गई। इस संबंध में अशोक कुमार राय ने 27 नवंबर को कांकसा थाने के साइबर विभाग में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के आधार पर जांच में जुटी कांकसा थाने की साइबर सेल पुलिस को पता चला कि मुख्य आरोपी मुंबई में मौजूद है। इसके बाद जनवरी महीने के पहले सप्ताह में कांकसा थाने की पुलिस टीम मुंबई रवाना हुई और वहां से आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अबू दर्दा अहमद है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का निवासी है, लेकिन लंबे समय से मुंबई में रहता था। बताया जा रहा है कि मुंबई में उसके कई सैलून हैं। आरोपी को 6 तारीख को मुंबई की अदालत में पेश करने के बाद कांकसा थाने की पुलिस उसे अपनी हिरासत में लेकर शुक्रवार रात थाने में लेकर आया।
शनिवार को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किए जाने के बाद अदालत के आदेश पर आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब इस साइबर ठगी मामले में आरोपी से पूछताछ कर यह जांच करेगी कि इस अपराध में उसके साथ और कौन-कौन शामिल है।
साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार साइबर ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार Reviewed by Bengal Media on January 10, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.