रानीगंज- 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए रानीगंज रेलवे स्टेशन पर GRP, RPF और डॉग स्क्वॉड के संयुक्त तत्त्वावधान में Anti Sabotage Checking अभियान चलाया गया।
इस दौरान स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, ट्रेनों और संदिग्ध सामानों की गहन जांच की गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से हर कोने की बारीकी से तलाशी ली गई ताकि किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या अवांछनीय वस्तु का पता लगाया जा सके।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की सूचना तुरंत सुरक्षा कर्मियों को दें।
गणतंत्र दिवस से पहले रानीगंज स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा, Anti Sabotage Checking अभियान
Reviewed by Bengal Media
on
January 25, 2026
Rating:
Reviewed by Bengal Media
on
January 25, 2026
Rating:

No comments: