Bengal Media

"Your Voice, Your News"

ठंड से राहत: रानीगंज में डॉ. बिजन मुखर्जी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

रानीगंज- कड़ाके की ठंड को देखते हुए रानीगंज के प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पिछले विधानसभा चुनाव में रानीगंज से भाजपा प्रत्याशी रहे डॉ. बिजन मुखर्जी लगातार सामाजिक सेवा में जुटे हुए हैं। ठंड के इस पूरे मौसम में वे रानीगंज के विभिन्न इलाकों में घूम-घूम कर जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं।
इसी क्रम में डॉ. मुखर्जी ने रानीगंज के हालदार बांध इलाके के जरूरतमंद लोगों में कंबल वितरण किया,जहां उन्होंने कई जरूरतमंद महिलाओं को कंबल प्रदान किए। कंबल पाकर महिलाओं के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई।
इस अवसर पर डॉ. बिजन मुखर्जी ने कहा कि ठंड के इस मौसम में ऐसे कई लोग हैं जिनके पास ओढ़ने के लिए एक कंबल तक नहीं होता, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को थोड़ी सी राहत देने के उद्देश्य से वे पिछले कई दिनों से लगातार रानीगंज के अलग-अलग इलाकों में जाकर कंबल वितरण कर रहे हैं।
डॉ. मुखर्जी ने आगे कहा कि एक चिकित्सक और भाजपा नेता के तौर पर वे हमेशा आम लोगों के साथ खड़े रहना चाहते हैं। भविष्य में भी जहां कहीं लोगों को उनकी मदद की जरूरत होगी, वे हर संभव सहायता करने का प्रयास करेंगे।
स्थानीय लोगों ने डॉ. मुखर्जी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ठंड के इस मौसम में इस तरह का सहयोग जरूरतमंदों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं है।
ठंड से राहत: रानीगंज में डॉ. बिजन मुखर्जी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल ठंड से राहत: रानीगंज में डॉ. बिजन मुखर्जी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल Reviewed by Bengal Media on January 25, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.