Bengal Media

"Your Voice, Your News"

आसनसोल में तिरपाल निर्माण कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी, हड़कंप मचा

आसनसोल: बुधवार को तिरपाल निर्माण से जुड़े कारोबारी सिंह के विभिन्न ठिकानों पर जीएसटी अधिकारियों ने छापेमारी की, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने सिंह के हिलव्यू स्थित मुख्यालय, एथोड़ा के कारखाना और साउथ धादका स्थित कार्यालय पर सघन जांच की। जीएसटी अधिकारियों की टीम केंद्रीय बलों की सुरक्षा में कई घंटों तक इन स्थानों पर मौजूद रही और दस्तावेजों की जांच की।
छापेमारी के दौरान एथोड़ा में कार्यालय में मौजूद मैनेजर से भी पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार, इस छापेमारी में आसनसोल के साथ-साथ दुर्गापुर और कोलकाता के जीएसटी अधिकारी भी शामिल थे। हालांकि, जीएसटी अधिकारियों ने इस मामले पर मीडिया को कोई बयान देने से इंकार किया है।
यह छापेमारी जीएसटी चोरी से जुड़ी एक जांच का हिस्सा है। दो दिन पहले ही दुर्गापुर में ट्रांसपोर्टर के ठिकानों पर 21 घंटे तक कार्रवाई की गई थी। गौरतलब है कि 2025 में भी इस कारोबारी के ठिकानों पर दबिश दी गई थी।
जीएसटी विभाग की ओर से यह कार्रवाई यह संकेत देती है कि विभाग द्वारा कारोबारियों के खिलाफ जीएसटी चोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
आसनसोल में तिरपाल निर्माण कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी, हड़कंप मचा आसनसोल में तिरपाल निर्माण कारोबारी के ठिकानों पर जीएसटी की छापेमारी, हड़कंप मचा Reviewed by Bengal Media on January 08, 2026 Rating: 5

No comments:

Home Ads

Powered by Blogger.